

मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू ने आज (10 जून, 2024) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति डॉ. मुइज़ू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने नई सरकार और मालदीव के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति डॉ. मुइज़ू के नेतृत्व में मालदीव समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों पर ध्यान दिया और लोगों से लोगों के बीच संपर्क, क्षमता निर्माण सहयोग, आर्थिक और व्यापार संबंध और विकास सहयोग सहित हमारे व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण स्तंभों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भारत-मालदीव संबंध और मजबूत होते रहेंगे।