Current Affairs For India & Rajasthan | Notes for Govt Job Exams

भारत की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें

FavoriteLoadingAdd to favorites

भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास का मिश्रण देखने को मिलता है। यही वजह है कि भारत में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें अलग-अलग जिले और तहसील हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह विविधताओं से भरा देश है, जहां संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास का मिश्रण देखने को मिलता है। यही वजह है कि भारत में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।

वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें अलग-अलग जिले और तहसील हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में कुल कितनी तहसील हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितनी तहसील हैं। भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में आपको अलग-अलग जिले देखने को मिल जाएंगे और इन जिलों में होते हैं तहसील, जिनके अंतर्गत ब्लॉक आते हैं। वहीं, गांवों में आपको ब्लॉकों में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतें देखने को मिलती हैं। वर्तमान में भारत में कुल तहसील की बात करें, तो इनकी संख्या 5 हजार से अधिक हैं। 

किस राज्य में है सबसे बड़ी तहसील

अब हम जान लेते हैं कि भारत की सबसे बड़ी तहसील भारत के किस राज्य में स्थित है। आपको बता दें कि भारत में सबसे बड़ी तहसील उत्तर प्रदेश में स्थित है। 

किस जिले में स्थित है सबसे बड़ी तहसील

ऊपर हमने यह जान लिया है कि भारत की सबसे बड़ी तहसील उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है, जो कि क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हालांकि, यहां सवाल यह है कि आखिर प्रदेश के किस जिले में सबसे बड़ी तहसील स्थित है, तो आपको बता दें कि प्रदेश के झांसी जिले में देश की सबसे बड़ी तहसील मौजूद है। 

कौन-सी है भारत की सबसे बड़ी तहसील

अब हम यह जान लेते हैं कि भारत की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मऊरानीपुर तहसील है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह तहसील भारत की सबसे बड़ी तहसील है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top