

आईएन-आरबीएन समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की दक्षिण चीन सागर में परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना के जहाज किल्टन ने मुआरा, ब्रुनेई का दौरा किया। इस यात्रा ने दोनों समुद्री देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
पोर्ट कॉल में पेशेवर बातचीत, क्रॉस डेक विज़िट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल थे। जहाज आगंतुकों के लिए भी खुला था, जिसमें भारतीय प्रवासी और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों ने जहाज का दौरा किया। उन्हें जहाज, भारत की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं और समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जानकारी दी गई। एस्प्रिट डे कॉर्प्स को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के कर्मियों के बीच वॉलीबॉल खेला गया। जहाज ने एक आईएन-आरबीएन समुद्री भागीदारी अभ्यास में भी भाग लिया। इससे एक-दूसरे की रणनीति, तकनीक और प्रक्रिया की समझ बढ़ेगी और अंतर-संचालन को और मजबूत किया जा सकेगा।
इस पोर्ट कॉल का सफल समापन भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और सागर नीतियों के अनुरूप क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है।