संक्षिप्त विवरण: गिरीश यशवंत प्रभुने
- गिरीश यशवंत प्रभुने को पद्म श्री पुरस्कार, 2021 प्रदान किया गया।
- वह पुणे, महाराष्ट्र में खानाबदोश जनजातियों और समुदायों के उत्थान के लिये काम कर रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक हैं।
सामाजिक कार्य:
- वे ‘क्रांतिवीर चापेकर स्मारक समिति चिंचवाड़’ के ट्रस्टी और ‘पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम’ के संस्थापक हैं।.
- पुनर्उत्थान समरसता गुरुकुलम कक्षा I से X तक के छात्रों के लिये शैक्षणिक और कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिये समर्पित है।
- उन्होंने पूर्व-अपराधी और खानाबदोश जनजातियों और समुदायों के उत्थान के लिये एक परियोजना – भटके विमुक्त विकास परिषद का आयोजन किया।
- इसने विभिन्न प्रकार के समुदायों और जनजातियों को संगठित किया; उनका सामूहीकरण किया और युवा पुरुषों तथा महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
- श्री गिरीश प्रभुने विभिन्न संगठनों के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कई पुरस्कार प्राप्त किये।